Facebook WhatsApp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज राज्य के 18 जिलों में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। पहले चरण में बिहार के कुल 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है।चुनाव आयोग की ओर से दोपहर 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी किया गया है। दोपहर एक बजे तक औसत 42.31 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जिलों के अनुसार मतदान प्रतिशत की बात करें, तो मधेपुरा में 44.16 प्रतिशत, सहरसा: 44.20 प्रतिशत, दरभंगा: 39.35 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर: 45.41 प्रतिशत, गोपालगंज: 46.73 प्रतिशत, सीवान: 41.20 प्रतिशत, सारण: 43.06 प्रतिशत, वैशाली: 42.60 प्रतिशत, समस्तीपुर: 43.03 प्रतिशत, बेगूसराय: 46.02 प्रतिशत, खगड़िया: 42.94 प्रतिशत, मुंगेर: 41.47 प्रतिशत, लखीसराय: 46.37 प्रतिशत, शेखपुरा: 41.23 प्रतिश, नालंदा: 41.87 प्रतिशत, पटना: 37.72, प्रतिशत, भोजपुर: 41.15 प्रतिशत और बक्सर में अबतक 41.10प्रतिशत मतदान किया जा चुका है। मतदान शाम छह बजे तक जारी है।—

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page