बिहार में पहले चरण का मतदान हुआ शुरू

बिहार में पहले चरण का मतदान हुआ शुरू
Facebook WhatsApp

18 जिलों की 121 सीटों के लिए मतदान, दोनों डिप्टी सीएम, तेजस्वी-तेज प्रताप समेत 11 मंत्री मैदान में, अनंत-रीतलाल समेत 7 बाहुबली और मैथिली-खेसारी भी ठोक रहे ताल।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर यानी आज 18 जिलों के 121 विधानसभा सीटों पर शुरू हो गया। दरअसल, कुल 243 सीटों पर मतदान दो चरण में कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 121 सीटों पर आज मतदान है, जबकि दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होंगे। पहले चरण में 121 सीटें पर कुल 3,75,13,302 मतदाता हैं। 45,341 बूथ बनाए गए हैं। 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 73 फीसदी करोड़पति हैं। 423 प्रत्याशियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 2 प्रत्याशी रेप के मामले में आरोपी हैं। पहले चरण में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह, खेसारी लाल यादव, मैथिली ठाकुर समेत कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में हैं।

पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार हैं, जिनमें एनडीए की ओर से जदयू ने 57, भाजपा ने 48, एलजेपी-आर ने 13, आरएलएम ने 2 और जीतन राम मांझी की हम ने 1 सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, महागठबंधन की तरफ से राजद ने 72. कांग्रेस ने 24, सीपीआई-एनएल ने 14, वीआईपी और सीपीआई ने 6-6, सीपीआई-एम ने 3, आईपी गुप्ता की पार्टी ने 2 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। 6 सीटों पर फ्रेंडली फाइट है। पहले चरण में महिलाओं की भागीदारी कम है। पहले चरण में 122 महिला उम्मीदवार हैं, जो कुल 1,314 प्रत्याशियों का लगभग 9 फीसदी है। 1192 पुरुष उम्मीदवार हैं जो कुल प्रत्याशियों का 91 फीसदी हैं। पहले चरण में एनडीए ने 34 और महागठबंधन ने 30 महिलाओं को टिकट दिया है। पहले चरण में 18 जिलों में जहां मतदान है, वो जिले हैं- पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़‌या, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page