सभी मतदाता मताधिकार का प्रयोग करे : जिलाधिकारी

सभी मतदाता मताधिकार का प्रयोग करे : जिलाधिकारी
Facebook WhatsApp


मतदाता जागरूकता को लेकर फुटबाॅल मैच का आयोजन

मोतिहारी। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के अवसर पर पूर्वी चंपारण जिला के सभी 12 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 11 नवंबर को मतदान की तिथि निर्धारित है। जिला के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसको लेकर संपूर्ण जिला में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाता जागरूकता अभियान की इसी कड़ी में आज जिला स्तर पर जिला स्वीप कोषांग के माध्यम से मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य मैच के माध्यम से लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए संदेश दिया जा सके।


फुटबॉल मैच का शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री सौरभ सुमन यादव, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, सहायक समाहर्ता प्रिया रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी, जिला खेल पदाधिकारी शुभम कुमार, स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, निधि कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी, बड़ी संख्या में गणमान्य एवं नए मतदाता (फर्स्ट टाइम वोटर) उपस्थित थे।


फुटबॉल मैच के उद्घाटन से पहले जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारीगण ने सभी खिलाड़ी, टीम के मैनेजर एवं रेफ्रीगण का परिचय प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने
कहा कि इस फुटबॉल मैच के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को एक नया आयाम प्रदान किया जा रहा है, जिसके माध्यम से संपूर्ण जिलावासियों को संदेश देने का सभी मतदाताओं को आगामी 11 नवंबर को अपना मतदान करना है। जिलाधिकारी ने जिला के सभी मतदाताओं से इस अवसर पर अपील की- लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने कर्तव्य का पालन करें। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदान का सर्वाधिक महत्व है। इसके माध्यम से मतदाता अपनी सरकार का चयन करते हैं। यह अवसर 5 वर्षों में एक बार मिलता है। लोगों को बढ़-चढ़कर मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो लोग फुटबॉल मैच में हिस्सा ले रहे हैं वे सभी लोग मतदाता जागरूकता एंबेसडर के रूप में कार्य करेंगे एवं अपने माध्यम से भी लोगों को जागरूक करेंगे।
आज का मैच स्पोर्ट्स क्लब मोतिहारी और किड्स स्पोर्ट्स एकेडमी लखौरा के बीच खेला गया। जिसमें स्पोर्ट्स क्लब ने किड्स स्पोर्ट्स एकेडमी लखौरा को 2-0 से पराजित कर विजेता बनी। खेल के 5 वें मिनट पे स्पोर्ट्स क्लब के मो अफरोज आलम ने एक गोल कर स्कोर 1-0 कर टीम को बढ़त दिलाई, उसके बाद फिर 25 वें मिनट पे मो अफरोज ने अपनी दूसरी गोल कर स्कोर 2-0 किया जो अंत तक कायम रहा।
फुटबॉल के ऑफिसियल, रवि रंजन कुमार एवं अनिमेष कुमार थे।
फुटबॉल मैच में भाग लेने वाली दोनों टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारीगण ने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page