कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम को लेकर दिल्ली चलने का निर्णय

कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम को लेकर दिल्ली चलने का निर्णय
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला कांग्रेस कमेटी पूर्वी चम्पारण के बैनर तले मोतिहारी जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल के अध्यक्षता में वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यालय प्रजापति आश्रम बंजरिया पंडाल में बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जिला पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ अकलतरा के विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से कटे नामों की पहचान कर कांग्रेस पार्टी उनकी सूची तैयार करेगी, इसके लिए गांव गांव में चौपाल लगाकर जनसंवाद किया जाएगा। 1 नवंबर को नेता प्रतिपक्ष न्याय योद्धा जननायक राहुल गांधी का आह्वान पर सैकड़ों कार्यकर्ता वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम में शामिल होंगे।


संगठन जिला प्रभारी राशिद चौधरी ने कहा कि मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी अन्तर्गत 13 प्रखंड हैं, लगभग सभी प्रखंडों में वोट बचाओ देश बचाओ कार्यक्रम को लेकर बड़े स्तर पर जन संवाद और चौपाल लगाकर संवाद किया जाएगा। वहीं जो पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर निष्क्रिय हैं, उनपर अनुशासित ढंग से कार्यवाही किया जाएगा।

बगहा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी जयेश मंगल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के तीन गद्दार मोदी शाह ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा।

बैठक में में पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला, महानगर अध्यक्ष राहुल शर्मा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव, महासचिव सह सोशल मीडिया प्रभारी दिलनवाज राशिद,कांग्रेस इंटक नेता रौशन दूबे, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अभिजित सिंह चौहान, पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, मदन चौधरी, विजयकांत त्रिपाठी, संजीव कुमार सिंह उर्फ टुन्नी सिंह, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, हरेन्द्र राम, बृजमोहन सिंह, अवधेश सिंह, अजय कुमार झा, उमाशंकर प्रसाद यादव, बिकेश राउत, खुर्शीद आलम, असहाबुल होदा अंसारी सहित विंध्याचल यादव आदि कई मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page