पूर्वी चंपारण जिला के सभी 4095 मतदान केंद्रों पर कराई जाएगी वेब कास्टिंग

पूर्वी चंपारण जिला के सभी 4095 मतदान केंद्रों पर कराई जाएगी वेब कास्टिंग
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि पूर्वी चंपारण जिला के सभी 4095 मतदान केंद्र पर मतदान की तिथि 11 नवंबर को मतदान प्रक्रिया की पूर्ण पारदर्शिता के लिए वेब कास्टिंग कराई जाएगी।
वेब कास्टिंग को लेकर के जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रविकेश कुमार एवं संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि द्वारा जिला के कुल 457 टेक्निकल सुपरवाइजर को सोमवार को मोतिहारी स्थित एमएस कॉलेज के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। वेब कास्टिंग के लिए सभी मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा का इंस्टालेशन किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान डीआईओ के द्वारा सभी तकनीकी सुपरवाइजर्स को वेबकास्टिंग प्रणाली की निर्बाध प्रसारण सुनिश्चित करने, सीसीटीवी कैमरे के इंस्टॉलेशन की गुणवत्ता की जांच करने तथा मतदान के दिन रियल टाइम मॉनिटरिंग हेतु समुचित व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।


जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जिला में मतदान की तिथि 11 नवंबर को मतदान प्रक्रिया की सीसीटीवी एवं वेब कास्टिंग के माध्यम से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य निर्वाचन को पूर्ण पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page