जयपुर में एयर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग, सभी 250 यात्री सुरक्षित

जयपुर में एयर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग, सभी 250 यात्री सुरक्षित
Facebook WhatsApp

जयपुर। फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रहे एयर इंडिया के विमान की बुधवार सुबह बम की धमकी मिलने और हाईजैक अलर्ट से जुड़े संकेत की सूचना के बाद जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई।विमान में सवार सभी 250 यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने विमान और यात्रियों के सामान की जांच शुरू कर दी है।

बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान ने 13 अक्टूबर की रात करीब 9:45 बजे फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी। विमान को बुधवार सुबह 10:40 बजे दिल्ली पहुंचना था। उड़ान के दौरान भारतीय हवाई क्षेत्र के पास बम की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। इसी बीच सुबह करीब 9 बजे अहमदाबाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को कुछ सेकंड के लिए स्क्वाक-7500 कोड का संकेत मिला।

विमानन क्षेत्र में इस कोड का इस्तेमाल हाईजैक की स्थिति में किया जाता है। हालांकि, संकेत मिलने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।इसके बाद सुरक्षा संबंधी सूचना जयपुर एटीसी के साथ साझा की गई। सुबह करीब 9:10 बजे विमान का मार्ग बदलकर जयपुर की ओर कर दिया गया। विमान ने करीब 9:45 बजे जयपुर हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की।

सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल में बैठाया गया। विमान और यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने या जांच के अंतिम नतीजे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लिया है और दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की कमांडो टीम को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। टीम के जयपुर पहुंचने की संभावना भी जताई गई है। बम की धमकी और हाईजैक अलर्ट से जुड़े संकेत के संबंध में जांच जारी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page