दुलारचंद यादव हत्याकांड में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह समेत 3 गिरफ्तार

दुलारचंद यादव हत्याकांड में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह समेत 3 गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पटना।दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में मोकामा के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उम्मीदवार अनंत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।शनिवार देर रात पटना पुलिस ने बाढ स्थित उनके कारगिल मार्केट स्थित आवास से अनंत सिंह समेत 3 को गिरफ्तार किया है।पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अनंत सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी दी। उनके साथ पटना के डीएम डॉ त्यागराजन एमएस भी थे।संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीएम और एसएसपी ने कहा कि इस मामले में अनंत सिंह समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इनके नाम अनंत सिंह, मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम उर्फ दिमागी हैं। उल्लेखनीय है,कि मृतक दुलारचंद यादव के पोते ने अनंत सिंह समेत 4 के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवायी थी। बाद में जन सुराज प्रत्याशी पियूष प्रियदर्शी ने 6 लोगों के विरुद्ध एफआईआर करवायी थी। वहीं, पुलिस ने अपनी जांच के आधार पर अलग से एक प्राथमिकी दर्ज की थी। अनंत सिंह को रविवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा।दुलारचंद यादव मर्डर केस में पुलिस पर हमला, पथराव व अन्य मामले में कुल 80 लोगों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है।
इससे पहले, चुनाव आयोग ने बिहार के मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान हुई हिंसा पर कड़ा रुख अपनाते हुए शनिवार को पटना के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के तबादले और 3 अन्य अधिकारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया था।गुरुवार को मोकामा में हुई हिंसा में गैंगस्टर से नेता बने दुलारचंद यादव की मौत हो गयी थी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page