चोरी की बाईक पर ले जा रहे नेपाली कस्तूरी शराब के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की बाईक पर ले जा रहे नेपाली कस्तूरी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

बनकटवा। जितना थाना पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह वाहन चेकिंग के अभियान में भवानीपुर जमुनी नदी पुल के पास दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था मे मोटरसाइकल के साथ पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से 90 बोतल नेपाली कस्तूरी शराब कुल 27 लीटर बरामद किया गया।

वहीं चालक से बाईक के कागजात की मांग करने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया, जिस बाईक का रजिस्टेशन नंबर बी आर 30E0652 पैशन प्रो की जांच करने पर चोरी की बाईक निकला। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों की पहचान जितना थाना क्षेत्र के बनकटवा गांव निवासी पप्पू कुमार उम्र 19 वर्ष पिता ललन शाह विधि विरुद्ध किशोर उम्र 13 वर्ष पिता पुनदेव प्रसाद यादव के रूप में किया गया, जिसे मध निषेध उत्पाद अधिनियम तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे भेजा दिया गया। वही विधि विरुद्ध किशोर को न्याय परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जानकारी जितना थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने दी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page