बस की ठोकर से जुगाड़ ठेला के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर

बस की ठोकर से जुगाड़ ठेला के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर
Facebook WhatsApp

-मुरारपुर के समीप हादसा, जख्मी ठेला चालक मोतिहारी से मुजफ्फरपुर रेफर

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के मुरारपुर के समीप बस की ठोकर से जुगाड़ ठेला के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ठेला चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी चालक की पहचान उज्जैन लोहियार गांव निवासी रामनरेश पासवान उर्फ बागड़ पासवान के रूप में हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए मोतिहारी अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया।

जख्मी के पुत्र विक्रमा पासवान ने बताया कि उनके पिता मोतिहारी से जुगाड़ ठेला लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुरारपुर के समीप पीछे से आ रही एक बस ने ठेला में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ठेला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उनके पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page