न्यायालय के वारंट पर फरार चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार

न्यायालय के वारंट पर फरार चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

बनकटवा। न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहे दो फरार अभियुक्तों को जितना थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पहली कार्रवाई थाना क्षेत्र के झाझरा गांव में की। यहां छापेमारी कर नवल किशोर साह के पुत्र बृजबिहारी कुमार उर्फ विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। वह न्यायालय से जारी वारंट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था।

वहीं, दूसरी कार्रवाई अगरवा गांव में की गई, जहां से पुलिस ने ओमप्रकाश राम के पुत्र विजय कुमार को गिरफ्तार किया। वह अगरवा गांव का निवासी है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर न्यायालय के वारंट के आधार पर दोनों फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page