जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पूजा पंडालों का निरीक्षण कर दिए कई अहम दिशा निर्देश
मोतिहारी। दुर्गा पूजा को लेकर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को शहर के छतौनी सहित पीपराकोठी स्थित पूजा पंडाल का निरीक्षण किया एवं इस दौरान अबतक की सभी व्यवस्थाओं को देखते हुए कई निर्देश दिए।
तत्पश्चात छतौनी में पूजा पंडाल के निरीक्षण के दौरान भीड़ नियंत्रण को लेकर यहां लगने वाले मेला के साथ-साथ झूला एवं अन्य मनोरंजन के साधनों गहन विमर्श किया। जिलाधिकारी ने झूला एवं बच्चों के मनोरंजन के अन्य साधनों को मेला से हट कर अलग करने का निर्देश दिया। वहीं सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। पार्किंग के लिए अलग से जगह चिन्हित कर वहां पार्किंग संबंधी फ्लेक्स लगाने को कहा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भीड़ नियंत्रण एवं अन्य व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी सहित पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी साथ ही सिविल ड्रेस में भी फोर्स मौजूद रहेगी। पूजा पंडाल के संचालकों को निर्देश दिया कि अग्निशमन विभाग से फायर संबंधी प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेंगे।
पीपराकोठी में पूजा पंडाल के निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर मोतिहारी को वहां के निर्माण कार्य की मजबूती की जांच कर लेने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त छतौनी बस स्टैंड के पास अवस्थित नेहरू स्टेडियम गैर और वहां भी भीड़ नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर मोतिहारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टाउन थाना और छतौनी थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

