मुख्यमंत्री ने पूर्वी चंपारण के बाढ पीड़ित 7732 के खाते 5.41करोड़ की राशि अंतरण किया
-अरेराज 2924, संग्रामपुर 2108, केसरिया 1786 एवं पहाड़पुर अंचल में 847 लाभार्थियों का जीआर भुगतान अभी शेष
मोतिहारी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी माननीय मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को निर्धारित राहत सहायता के अंतर्गत जीआर राशि का अंतरण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव के साथ नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता एवं अन्य पदाधिकारीग समाहरणालय स्थित एनआईसी से ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़े थे।
आपदा सम्पूर्ति पोर्टल की वित्तीय रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले में कुल 7731 लाभार्थियों के खाते में 05 करोड़ 41 लाख 17 हजार की राशि का अंतरण किया गया। इनमें अरेराज में 2963, संग्रामपुर में 2124, केसरिया में 1794 और पहाड़पुर में 850 परिवारों को बाढ़ राहत अंतर्गत प्रत्येक परिवार को 7 हजार की दर से राशि उपलब्ध कराई गई है।
जिला प्रशासन द्वारा शेष लाभार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन, प्रखंड स्तर से अनुशंसा तथा जिला स्तर पर जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जा सके। अरेराज अंचल में 2924, संग्रामपुर में 2108, केसरिया में में 1786 एवं पहाड़पुर अंचल में 847 लाभार्थियों का जीआर भुगतान होना अभी शेष है।

