वीबी-जी राम-जी योजना अंतर्गत संचालित योजनाओं में लक्ष्य से पीछे चल रहे दर्जनों कार्यक्रम पदाधिकारी से जवाब तलब
-डीएम की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारी के कार्यों की विस्तृत समीक्षा
मोतिहारी। समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में जिलाधिकारी, की अध्यक्षता में वीबी-जी राम-जी योजना की समीक्षात्मक बैठक हुई।
जिसमें में उप विकास आयुक्त, निदेशक, एन.ई.पी., जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कार्यपालक अभियन्ता (मनरेगा), सहायक अभियन्ता (मनरेगा) एवं कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) उपस्थित थे। उक्त बैठक में मानव दिवस सृजन समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला स्तर पर 39.46 प्रतिशत की उपलब्धि है,जबकि राज्य स्तर पर 41.04 प्रतिशत की उपलब्धि है, जिसमें मेहसी, बंजरिया, कल्याणपुर, पकड़ीदयाल,
आदापुर, घोड़ासहन एवं बनकटवा प्रखण्डो में काफी कम उपलब्धि सामने आयी, नतीजतन डीएम ने खासकर खेद व्यक्त करते हुए निम्न उपलब्धि वाले मेहसी, बंजरिया, कल्याणपुर, पकड़ीदयाल, आदापुर, घोड़ासहन एवं बनकटवा के कार्यक्रम पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया।
जबकि सभी संबंधित कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर मानव दिवस सृजन में अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने का निर्देश दिए। उन्होंने पी.एम.ए.वाई.जी. अभिसरण समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिला स्तर पर कुल 23950 योजनाओं में से 1857 योजनाओं में एम.आर.निर्गत कर 7.75 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है। इनमें अरेराज, पीपराकोठी, संग्रामपुर, कोटवा, चिरैया, छौड़ादानो, पताही प्रखण्ड एवं तेतरिया प्रखण्ड शामिल है। फलस्वरूप उपरोक्त प्रखण्डों के कार्यक्रम पदाधिकारी से भी स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया।
कार्यक्रम पदाधिकारियों को पीएमवाई-जीपी अभिसरण में एक सप्ताह के अन्दर अपेक्षित प्रगति प्राप्त करने का सख्त निर्देश दिए। ई.के.वाई.सी. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में कुल 4,38,425 सक्रिय मजदूरों में से 3,96,582 मजूदरों का ई.के.वाई.सी.कर जिला स्तर पर 90.49 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है। कुल 41,688 ई.के.वाई.सी. हेतु लंबित है।
नतीजतन बनकटवा, पकड़ीदयाल, छौड़ादानो, घोड़ासहन में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी से जवाब करने का निर्देश दिया गया।।एवं रामगढ़वा प्रखण्ड में 87.83% है। निम्न उपलब्धि वाले प्रखण्डों के कार्यक्रम पदाधिकारी, बनकटवा, पकड़ीदयाल, छौड़ादानो, घोड़ासहन एवं रामगढ़वा से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया गया।
वृक्षारोपण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष-2026-27 के लिए जिला स्तर पर 950400 का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें एमआईएस पर 6111 योजनाओं की इन्ट्री है, जिसमें 3207 योजनाएं चालू 67.49 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की गई है। लिहाजा कार्यक्रम पदाधिकारियों को एक सप्ताह के अन्दर निर्धारित लक्ष्य के अनुसार योजना प्रारंभ करने का निदेश दिया गया। समयानुसार भुगतान की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि इस अवयव के तहत जिला स्तर पर 80 प्रतिशत से कुछ अधिक एवं राज्य स्तर पर 83.78 प्रतिशत की उपलब्धि है। फलस्वरूप बनकटवा,पकड़ीदयाल, छौड़ादानो, ढाका, चकिया, बंजरिया, घोड़ासहन, तेतरिया प्रखण्ड में में कम उपलब्धि है। नतीजतन समय पर भुगतान में
90 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

