भारत की पहली महिला आईपीएस ने नशे के विरुद्ध अभियान पर मोतिहारी एसपी को सराहा
-पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने एसपी स्वर्ण प्रभात के मुहिम पर 8 अक्टूबर को किया पोस्ट
मोतिहारी। सेवानिवृत आईपीएस और भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने पूर्वी चंपारण जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक की सराहना करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है।
उन्होंने ड्रग्स और नशे के विरुद्ध मुहिम चलाये जाने को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात और जिले की पुलिस की सराहना करते हुए बेहतर संदेश दिए है। आधिकारिक एक्स अकाउंट से मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात और उनकी टीम के काम की प्रशंसा की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि ‘शानदार और राष्ट्रीय आभार। आपकी सफलता का सिलसिला यूं ही जारी रहे। ईमानदारी के साथ दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी है। स्वर्ण प्रभात आईपीएस और आपकी पूरी टीम को बधाई।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पुलिस अधीक्षक और उनकी टीम को बधाई। बताते है कि ड्रग्स और सुखे नशे को लेकर 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने और करीब 52 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त करने का अनुमान है। ऐसा माना जा रहा है ख्याति प्राप्त पूर्व आईपीएस किरण बेदी की टिप्पणी से मोतिहारी पुलिस और भी उत्साहित होगी। वही राष्ट्रीय स्तर ओर मोतिहारी पुलिस की ख्याति जिले वासियों के लिए भी हर्ष की बात है।

