फरार चल रहे चार आरोपियों के घर लखौरा पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया
लख़ौरा। स्थानीय थाना पुलिस ने रवि कुमार पिता ध्रुव साह सरसौला , राजेश कुमार पिता विश्वनाथ ठाकुर लखौरा थाना , अशिर्बाद सहनी लखौरा ब्रहम टोला , शंकर कुमार पिता किशुन सहनी लखौरा बिचला टोला थाना लखौरा , के घर इश्तेहार चसपाया है । अलग अलग मामलों में उक्त आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश के बाद इश्तेहार चस्पाया गया है। बताते है कि इन आरोपियों के विरुद्ध पुलिस की लगातार कार्रवाई की गई पर इनकी गिरफ्तारी नहीं दो सकी ऐसे में पुलिस ने इनके विरुद्ध इश्तहार के लिए कोर्ट में आवेदन किया और आदेश मिलने के बाद इनके घर पर इश्तहार लगाया गया।तत्काल आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कारवाई की जायेगी।

