केसीटीसी कॉलेज  रोड की बदहाली एवं जल जमाव पर एसडीओ को ज्ञापन 

केसीटीसी कॉलेज  रोड की बदहाली एवं जल जमाव पर एसडीओ को ज्ञापन 
Facebook WhatsApp

 रक्सौल। के.सी.टी.सी. कॉलेज जाने वाली जर्जर सड़क तथा लगातार हो रहे जलजमाव की समस्या को लेकर युवा सहयोग दल, रक्सौल ने अनुमंडल पदाधिकारी सहित  ग्राम पंचायत के मुखिया को ज्ञापन सौंपा है। इसके माध्यम से शीघ्र सड़क निर्माण एवं स्थायी जल निकासी व्यवस्था कराने की मांग की गई है।  बताया गया है कि कॉलेज जाने वाली सड़क लंबे समय से अत्यंत खराब स्थिति में है तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर चौबीसों घंटे पानी जमा रहता है, नतीजतन छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।  संगठन ने प्रशासन से सड़क का निरीक्षण कराते हुए शीघ्र निर्माण, मरम्मत तथा स्थायी जल निकासी के लिए नाला एवं ड्रेनेज व्यवस्था कराने की मांग की है। युवा सहयोग दल के कॉलेज अध्यक्ष अमित यादव ने स्पष्ट किया कि यह केवल सड़क की समस्या नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों की सुरक्षा, शिक्षा और आम जनता की सुविधा से जुड़ा जनहित का विषय है। संगठन ने प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। युवा सहयोग दल के अध्यक्ष चौहान साजन सिंघानिया कहा कि इसके लिए हम विधायक और ग्रामीण कार्य विभाग के पास भी जाएंगे ताकि जल्द से जल्द इस कार्य को पूर्ण किया जा सके l  प्रतिनिधि मंडल में  महासचिव मुकेश पटेल, सचिव सूरज पटेल संगठन प्रभारी सतीश केसरी,मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम पटेल, कार्यालय मंत्री राजन जायसवाल, कॉलेज अध्यक्ष अमित, सचिन, विकेश कुमार,अमित मिश्रा,अन्य सदस्य उपस्थित थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page