बेरोजगारी, शिक्षा और संविधान की रक्षा के सवाल पर संघर्ष तेज करेगा डीवाईएफआई

बेरोजगारी, शिक्षा और संविधान की रक्षा के सवाल पर संघर्ष तेज करेगा डीवाईएफआई
Facebook WhatsApp

दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन, संयोजक बनाये गये चंदन यादव 

मोतिहारी। भारत की जनवादी नौजवान सभा  की विस्तारित बैठक चांदमारी, मोतिहारी में राज्य कमिटी सदस्य कॉमरेड इम्तेयाज अहमद की अध्यक्षता एवं राज्य महासचिव कॉमरेड उमेश शर्मा के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। बैठक में देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, बढ़ती बेरोजगारी, शिक्षा के व्यवसायीकरण, वोट चोरी के आरोपों, संविधान एवं लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सहित नौजवानों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा की गई। डीवाईएफआई के राज्य महासचिव कॉमरेड उमेश शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों के कारण देश का नौजवान गंभीर संकट से गुजर रहा है। सरकारी विभागों में लाखों पद खाली है, बावजूद बहाली नहीं की जा रही है। शिक्षा का  व्यवसायीकरण हो रहा है। गरीब एवं मेहनतकश परिवारों के बच्चों का भविष्य संकट में है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में वोट चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। संविधान, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए नौजवानों को संगठित होकर संघर्ष तेज करना होगा।

 उन्होंने जिले के नौजवानों से डीवाईएफआई से जुड़कर अपने अधिकारों की लड़ाई मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे जिलेभर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा तथा दिसंबर 2026 में डीवाईएफआई का जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। संगठन को मजबूती  के लिए नई जिला कन्वेनिंग कमिटी का गठन किया गया, जिसमें चंदन यादव को जिला संयोजक तथा तरुण श्रीवास्तव एवं संजय सहनी को सह संयोजक बनाया गया। बैठक में प्रमुख रूप से मनु कुमार, संदीप कुमार, संजय कुमार, विनय कुमार साहनी, अमानुल्लाह, तरुण कुमार, सोनू संगम यादव, चंदन कुमार, संजय कुमार, राजेश राम एवं शानू कुमार सहित अन्य नौजवान साथी उपस्थित थे।अंत में बैठक में बेरोजगारी, शिक्षा के अधिकार, सामाजिक न्याय, चुनावी पारदर्शिता एवं संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page