एक साल पुराने हत्या मामले में मृतका के ससुर गिरफ्तार

Facebook WhatsApp

संग्रामपुर।  पुलिस ने करीब एक वर्ष पूर्व  परसौना गांव में हुई एक विवाहिता की हत्या के मामले में उसके ससुर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान परसौना गांव निवासी ललन प्रसाद सिंह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नितीश कुमार ने बताया कि ललन प्रसाद सिंह की पतोहू मनीषा देवी की फांसी लगाकर हत्या किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपित ने मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। इसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page