डीएम ने बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
चकिया। जिलाधिकारी सौरभ सुमन ने शनिवार को चकिया प्रखंड के रामगढ़ महुआवा पंचायत में बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाकर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, यूनिसेफ के रीजनल कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र कुमार, एसएमओ डब्ल्यू एच ओ , डीसी जेएसआई, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा आम लोग उपस्थित थे।
बता दें कि 22 नवम्बर से 28 नवम्बर तक चलने वाले इस चक्र के दौरान जिले के सभी घरों का भ्रमण किया जाएगा और दस लाख से ज्यादा बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। चक्र के दौरान आने-जाने वाले बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए मुख्य चौक-चौराहे, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के साथ-साथ भारत-नेपाल सीमा पर भी ट्रांजिट दल लगाए गए हैं।

