नाबालिगों के हाथ-पैर बांधकर सजा देने का आरोप, वीडियो वायरल
ढाका। प्रखंड की गहई पंचायत में ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों के हाथ-पैर बांधकर सजा देने के गंभीर आरोप लगे है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
वायरल वीडियो में दो लड़के जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके आसपास कई लोग भी मौजूद हैं। आरोप है कि ग्राम कचहरी के फरमान पर दोनों नाबालिगों के हाथ-पैर बांधकर उन्हें सजा दी गई। हालांकि, घटना के कारण और पूरे मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जाहिर है कि मामले को लेकर ग्राम कचहरी की कार्यशैली पर सवाल उठेंगे । कानून के अनुसार ग्राम कचहरी को विवादों का निपटारा करना है, न कि किसी को शारीरिक सजा देने का है। इस संबंध में ढाका थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

