नशे में धुत केसरिया के सब पोस्टमास्टर गिरफ्तार
मोतिहारी।केसरिया प्रखंड अंतर्गत राजपुर डाकघर में तैनात सब पोस्टमास्टर रविभूषण कुमार को पुलिस ने शराब के नशे में पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नशे की हालत में उन्होंने डाकघर पहुंचे ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीणों की सूचना पर केसरिया थाना पुलिस राजपुर डाकघर पहुंची। पुलिस के अनुसार, मौके पर सब पोस्टमास्टर नशे की हालत में पाए गए और उन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया। घटना ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार के अनुसार, हिरासत में लिए गए सब पोस्टमास्टर की चिकित्सकीय जांच कराई गई और शराब के पुष्टि के बाद कानूनी प्रक्रिया की गई।

