बैंक, एटीएम एवं ज्वेलरी दुकान की सुरक्षा को लेकर थाना अध्यक्ष ने दिए कई निर्देश
पीपराकोठी। बैंक, एटीएम और ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा को लेकर स्थानीय थाना परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई, जहां पुलिस मुख्यालय के सुरक्षा निर्देशों से बैंक प्रबंधकों और ज्वेलरी दुकानदारों को अवगत कराया गया। बैठक में सभी प्रतिष्ठानों के अंदर, मुख्य द्वार और बाहर हाई रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा रिकॉर्डिंग कम से कम 15 दिनों तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही बर्गलर अलार्म लगाने और उसकी नियमित जांच कराने पर भी जोर दिया गया।
बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि बाइक से आने-जाने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने कहा कि बैठक का उद्देश्य बैंक, एटीएम और ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा मजबूत करना तथा चोरी और लूट की घटनाओं पर रोक लगाना है। मौके पर मौजूद बैंक कर्मी अनिरुद्ध सिंह, मो जावेद अख्तर, विकी कुमार, अजय सोनी, अरुण सह, संजीव कुमार, चंदन कुमार सहित लगभग तीस व्यवसायिक मौजूद थे।

