सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अनोखे अंदाज में दी नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अनोखे अंदाज में दी नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Facebook WhatsApp

बनकटवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से देशभर में शोक की लहर है। 75 वर्षीय नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर 2026 को गोवा स्थित उनके आवास पर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया।

उनके निधन पर फिल्म जगत, राजनीति और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसी बीच बिहार के चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी कला के अनूठे अंदाज में नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है। मधुरेंद्र ने महज करीब 3 सेंटीमीटर के हरे पीपल के पत्ते को अपनी कला का कैनवास बनाकर उस पर नाना पाटेकर की तस्वीर उकेरी। इस सूक्ष्म कलाकृति को तैयार करने में उन्होंने लगभग तीन घंटे तक लगातार मेहनत की।

कलाकृति में नाना पाटेकर का चेहरा बेहद बारीकी से उकेरा गया है। छोटे से हरे पत्ते पर चेहरे की भाव-भंगिमा और पहचान को उभारना इस कलाकृति की खासियत है। कलाकृति के साथ मधुरेंद्र ने भावपूर्ण संदेश “अलविदा क्रांतिवीर नाना पाटेकर” भी अंकित किया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page