ससुराल आए युवक का शव कल्याणपुर तेनुआ में धान के खेत से बरामद

ससुराल आए युवक का शव कल्याणपुर तेनुआ में धान के खेत से बरामद
Facebook WhatsApp

-हत्या कांड में पुलिस ने पत्नी सहित तीन को उठाया, शव ढोने में शामिल स्कॉर्पियो बरामद

-मृतक के पिता ने पत्नी , चचेरा ससुर सहित छह पर दर्ज कराया मुकदमा

मोतिहारी। पिपरा थाना क्षेत्र के टिकुलिया भेड़खिया गांव के एक युवक की हत्या का पुलिस ने 12 घंटे में उद्भेदन कर दिया है। उसका शव कल्याणपुर के तेनुआ गांव के नजदीक धान के खेत से पुलिस ने बरामद किया। बताते है कि 35 वर्षीय मनीष कुमार पिपरा थाने के भेड़खिया टिकुलिया का निवासी है जो तीन दिन पहले ससुराल भोपतपुर के जसौली जमुनिया आया था। शव मिलने की सूचना पर भोपतपुर थानाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार सहित भोपतपुर और कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पिता रंजीत पासवान ने पुलिस को बताया है कि उसका बेटा सोमवार को पोते के इलाज के लिए पैसा लेकर अपने ससुराल आया। इस दौरान बुधवार को बेटे मनीष से बात करने का लगातार प्रयास किया पर उसका फोन बंद मिला। आशंकित स्थिति में  मृतक का पिता जसोली  पहुंचा , जहां मनीष के ससुराल वाले उसके साथ गाली गलौज और मारपीट किए । तब वह भोपतपुर थाना पहुंचा और पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए अपने बेटे के साथ अनहोनी की आशंका जताई।

पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के ही निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद किया है। गिरफ्तार लोगों में मृतक की पत्नी बेबी देवी , चचेरा ससुर  मोहित पासवान और स्कॉर्पियो का मालिक सह चालक भोपतपुर नदीकानी का जोखन राय शामिल है।टेक्निकल सेल से मिले क्लू के आधार पर हत्या में पत्नी की संलिप्तता होने के आसार सामने आए है जिसको लेकर पुलिस ने उसको गिरफ्तार करते हुए मोबाइल फोन खंगालने में जुटी है। घटना को लेकर मृतक के पिता रंजीत पासवान ने दो लोगों को नामजद और चार अज्ञात को आरोपित किया है। मृतक को तीन बच्चे है।

रंजीत पासवान ने बताया कि उसकी पतोहू ससुराल में नहीं रहना चाहती थी और वह लगातार मके में ही रहती थी। शव की स्थिति बदबूदार हो गई थी ऐसे में माना जा रहा है कि हत्या एक या दो दिन पहले ही की गई है। इधर सदर अस्पताल से शव को मुज्जफरपुर एसकेएमसीएच के लिए रेफर किया गया है । घटना के बाबत सदर 2 डीएसपी जितेश पांडे ने बताया है कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का उद्वेदन किया है , वहीं घटना के कारण को पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page