एमएस कॉलेज ने नरकटियागंज को 1-0 से हराकर फुटबॉल टर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई 

एमएस कॉलेज ने नरकटियागंज को 1-0 से हराकर फुटबॉल टर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बी. आर. ए. बिहार विश्वविद्यालय, के तत्वावधान में टी. पी. वर्मा कॉलेज, नरकटियागंज में आयोजित अंतर्महाविद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट में मुंशी सिंह महाविद्यालय, की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

महाविद्यालय की टीम ने सेमीफाइनल और फाइनल, दोनों मुकाबलों में 1-0 से जीत दर्ज कर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में मुंशी सिंह महाविद्यालय की टीम ने एम. जे. के. कॉलेज, बेतिया की टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। इसके बाद खिताबी मुकाबले में उसका सामना मेजबान टी. पी. वर्मा कॉलेज, नरकटियागंज की टीम से हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें मुंशी सिंह महाविद्यालय की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

फाइनल मुकाबले में मुंशी सिंह महाविद्यालय की ओर से साजन कुमार, मो. अयान सिद्दीकी, महताब आलम, अनमोल कुमार, रजनीश कुमार, अनंत कुमार, दीपांशु कुमार, अमरदीप यादव, शैलेश कुमार, नितेश कुमार और नीरज कुमार ने टीम का प्रतिनिधित्व किया।

इस  उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम. एन. हक ने विजेता फुटबॉल टीम तथा महाविद्यालय के क्रीड़ा सहायक श्री अमित कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. गौरव भारती, डॉ. शशिकांत यादव तथा क्रीड़ा सहायक  अमित कुमार उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page