मेहसी के भीमलपुर पंचायत में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सम्मेलन संपन्न

मेहसी के भीमलपुर पंचायत में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सम्मेलन संपन्न
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति का सम्मेलन, मेहसी प्रखंड अंतर्गत भीमलपुर पंचायत में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता सविता देवी ने की, जबकि संचालन सुनीता देवी ने किया।

सम्मेलन का उद्घाटन अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड रामपरी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी कॉमरेड राजमंगल प्रसाद उपस्थित रहे। रामपरी ने महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान, समानता और आर्थिक आत्मनिर्भरता के सवालों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, बाल विवाह, अशिक्षा, लैंगिक भेदभाव, आर्थिक शोषण और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संगठित संघर्ष तेज करना होगा।

महिलाओं की वास्तविक मुक्ति के लिए शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, समान काम का समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। राजमंगल प्रसाद ने कहा कि समाज में व्याप्त गैरबराबरी और महिलाओं के शोषण को समाप्त किए बिना एक न्यायपूर्ण समाज की स्थापना संभव नहीं है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गरीबों की बदहाली, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की समस्याओं तथा महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा पर चिंता व्यक्त की।

सम्मेलन में एसआईआर की प्रक्रिया पर भी विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया से गरीब, मजदूर, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक और महिलाओं के मताधिकार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। सम्मेलन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए उसकी जवाबदेही सुनिश्चित करने और जिम्मेदार अधिकारियों की बर्खास्तगी की मांग उठाई गई। साथ ही सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रखने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की गई।

वहीं सर्वसम्मति से 9 सदस्यीय भीमलपुर पंचायत कमिटी का गठन किया गया। इसमें मरजीना खातून को अध्यक्ष तथा सविता देवी को सचिव चुना गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page