अरेराज में अनूठा पुलिसिंग पूरे सप्ताह रात 9 बजे तक खुलेगा डीएसपी ऑफिस 

अरेराज में अनूठा पुलिसिंग पूरे सप्ताह रात 9 बजे तक खुलेगा डीएसपी ऑफिस 
Facebook WhatsApp

अरेराज। डीएसपी कार्यालय अरेराज का अब सभी 7 दिन रात 9 बजे तक खुलने के फैसले का आम लोगों ने स्वागत किया है । दरअसल किसी व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और पुलिस तक उनकी बात आसानी से पहुंचन्ना सुनिश्चित करने की दिशा में अरेराज अनुमंडल पुलिस ने नई पहल शुरू की है।

डीएसपी पंकज मिश्रा की पहल पर अब अरेराज का डीएसपी कार्यालय सप्ताह के सातों दिन रात 9 बजे तक खुला रहेगा। रविवार को भी फरियादियों के लिए कार्यालय में मुलाकात की व्यवस्था रहेगी। बताया गया है कि अब किसी भी दिन, चाहे वह रविवार ही क्यों न हो, आम लोग अपनी शिकायत और समस्या लेकर डीएसपी कार्यालय पहुंच सकेंगे।.

खास बात यह है कि रात 9 बजे तक फरियादियों की समस्याएं सुनी जाएंगी, जिससे दिन के समय अपने काम में व्यस्त रहने वाले लोगों को भी पुलिस अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। बताया जा रहा है कि अरेराज अनुमंडल में इस तरह की व्यवस्था पहली बार शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा अधिक से अधिक समस्याग्रस्त लोगों को अपनी शिकायत रखने के लिए अधिक समय उपलब्ध कराना है।

अरेराज/सनमार्ग संवाददाता। डीएसपी कार्यालय अरेराज का अब सभी 7 दिन रात 9 बजे तक खुलने के फैसले का आम लोगों ने स्वागत किया है । दरअसल किसी व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और पुलिस तक उनकी बात आसानी से पहुंचन्ना सुनिश्चित करने की दिशा में अरेराज अनुमंडल पुलिस ने नई पहल शुरू की है। डीएसपी पंकज मिश्रा की पहल पर अब अरेराज का डीएसपी कार्यालय सप्ताह के सातों दिन रात 9 बजे तक खुला रहेगा। रविवार को भी फरियादियों के लिए कार्यालय में मुलाकात की व्यवस्था रहेगी। बताया गया है कि अब किसी भी दिन, चाहे वह रविवार ही क्यों न हो, आम लोग अपनी शिकायत और समस्या लेकर डीएसपी कार्यालय पहुंच सकेंगे। खास बात यह है कि रात 9 बजे तक फरियादियों की समस्याएं सुनी जाएंगी, जिससे दिन के समय अपने काम में व्यस्त रहने वाले लोगों को भी पुलिस अधिकारी के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। बताया जा रहा है कि अरेराज अनुमंडल में इस तरह की व्यवस्था पहली बार शुरू की गई है। इस पहल का उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा अधिक से अधिक समस्याग्रस्त लोगों को अपनी शिकायत रखने के लिए अधिक समय उपलब्ध कराना है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page