सिकरहना अनुमंडल में समस्याओं का अंबार, समाधान का इंतजारः अभिजीत सिंह 

सिकरहना अनुमंडल में समस्याओं का अंबार, समाधान का इंतजारः अभिजीत सिंह 
Facebook WhatsApp

सिकरहना। अनुमंडल बने 1972 को कई दशक बीत गए, लेकिन ढाका और घोड़ासहन प्रखंड आज भी कई बुनियादी नागरिक सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहा हैं। यह बातें ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी यंग कांग्रेस नेता अभिजीत सिंह ने कही है। उन्होंने कहा है कि सिकरहना अनुमंडल बने 1972 को कई दशक बीत गए, लेकिन ढाका और घोड़ासहन प्रखंड के लोग आज भी कई बुनियादी नागरिक सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहा हैं। जबकि उनके द्वारा लगातार वर्तमान प्रतिनिधियों से समस्याओं के समाधान को लेकर मांग की जाती रही है।

बस स्टैंड एवं टेम्पू/ऑटो स्टैंड, गुदरी बाजार की व्यवस्थित व्यवस्था, रेहड़ी-ठेला दुकानदारों के लिए व्यवस्थित वेंडिंग जोन, सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग एवं सीसीटीवी कैमरा, बाजार एवं मुख्य सड़कों से जाम की समस्या का समाधान, प्रखंड एवं अनुमंडल कार्यालयों में आवश्यक जनसुविधाएं,

 ढाका में एक महाविद्यालय की स्थापना प्रमुख मांगे शामिल है। जाहिर है इन समस्याओं का समाधान कोई असंभव काम नहीं है। जरूरत सिर्फ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की इच्छाशक्ति की है। इच्छा हो तो सात दिनों के भीतर ठोस निर्णय लिए जा सकते है और कई व्यवस्थाएं बहुत कम समय में व्यवस्थित की जा सकती हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि 

जनता को अब आश्वासन नहीं, जमीन पर दिखाई देने वाली कार्रवाई चाहिए। उम्मीद है आने वाले महीनों में ढाका एवं घोड़ासहन, दोनों प्रखंडों के लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत मिलेगी तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं पर काम शुरू होगा।  22 मुद्दों को लेकर ढाका विधानसभा में महागठबंधन उम्मीदवार को अपना समर्थन दिया था। इन 22 मुद्दों में से एक भी मुद्दे पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। इंतजार है। अब इंतजार है कि इन मांगों को लेकर कार्रवाई का, आखिर कब होगा समाधानॽ

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page