“संभावना” रक्सौल के मंच पर दिखा भारत–नेपाल मैत्री का रंग

 “संभावना” रक्सौल के मंच पर दिखा भारत–नेपाल मैत्री का रंग
Facebook WhatsApp

 -सांस्कृतिक कार्यक्रम में  70 छात्र-छात्राओं को मिला ने  शैक्षणिक सामग्री 

रक्सौल। विश्व शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को साहित्य, कला, समाज एवं संस्कृति को समर्पित मंच ‘संभावना’ के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह–2026 में भारत–नेपाल मैत्री, सेवा और संस्कार का अनूठा रंग दिखा।  बतौर विशिष्ट अतिथि  लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रो सिटी की अध्यक्ष ला. पिया सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विभिन्न विद्यालयों के करीब 70 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री एवं आकर्षक उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

समारोह का एक विशेष आकर्षण लायंस क्लब ऑफ बीरगंज की संयुक्त सचिव सह सामाजिक कार्यकर्ता ला. प्रसिद्धि आनंद सिंह की सांस्कृतिक प्रस्तुति रही। कार्यक्रम के शुभारंभ में उन्होंने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर मांं शारदे का आह्वान किया। इसके बाद भाव एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर संभावना परिवार की ओर से ला. पिया सिंह, ने कलाकार श्री सिंह को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

श्रीमति सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाते नहीं, पीढ़ियों का निर्माण करते हैं।  इस मंच पर आकर मैं स्वयं को सम्मानित महसूस कर रही हूं। शिक्षक समाज के वे दीप हैं, जो स्वयं जलकर आने वाली पीढ़ियों के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। किसी भी राष्ट्र की वास्तविक ताकत उसके बच्चों और उनके संस्कारों में होती है और इन संस्कारों को आकार देने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।” भारत और नेपाल के बीच संबंध केवल सीमा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा, भाषा, भावनाओं और आत्मीयता से जुड़े हुए हैं। सीमाएं दोनों देशों को अलग कर सकती हैं, लेकिन हमारी सांस्कृतिक आत्मीयता और मानवीय रिश्तों को अलग नहीं कर सकतीं। 

आज यहां बच्चों की प्रतिभा को सम्मानित करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। ये बच्चे केवल विद्यालयों के विद्यार्थी नहीं, बल्कि भारत–नेपाल के भविष्य के सेतु हैं। इनके भीतर की प्रतिभा को प्रोत्साहन देना और इनके सपनों को पंख देना हम सभी का दायित्व है। 

पिया सिंह ने संभावना मंच के प्रयासों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि साहित्य, कला, शिक्षा और संस्कृति को एक साथ जोड़कर समाज के बीच सकारात्मक वातावरण तैयार करना अपने आप में महत्वपूर्ण सेवा है। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से बच्चों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार, संवेदना, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की शिक्षा देने का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी एवं लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई जोन 41 के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन बिमल कुमार सर्राफ ने लायन पिया सिंह एवं लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह की सराहनीय पहल  सराहा गया।

उन्होंने कहा कि पिया सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।  जानकारी भारत विकास परिषद के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page