युवा सहयोग दल की नई कार्यकारिणी घोषित, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ
रक्सौल।शहर के नागा रोड स्थित भारती पब्लिक स्कूल परिसर में युवा सहयोग दल के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता दल के नव निर्वाचित अध्यक्ष चौहान साजन सिंघानिया ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष चौहान साजन सिंघानिया ने युवा सहयोग दल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। हर्षित रौनिया एवं समरजीत मिश्रा को उपाध्यक्ष, मुकेश पटेल को महासचिव तथा विकेश कुमार, राजकिशोर प्रजापति एवं अभिषेक कुमार को सचिव बनाया गया। घनश्याम गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सुराज पटेल को सह कोषाध्यक्ष, सतीश केसरी को संगठन मंत्री, पुरुषोत्तम पटेल को मीडिया प्रभारी, मोहम्मद मुस्तफा को सह मीडिया प्रभारी, राजन जायसवाल को कार्यालय प्रभारी तथा अनुराग कुमार ठाकुर को कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
वहीं मनीष कुमार, पिंटू कुमार, भोला कुमार सिंह एवं अभिजीत पटेल को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। कृष्णा कुमार गुप्ता को कार्यक्रम प्रभारी तथा अंकित मिश्रा को सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नियुक्ति प्रमाण पत्र दिया गया। तत्पश्चात पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई गई।
-कॉलेज इकाई की भी हुई घोषणा
बैठक के दौरान युवा सहयोग दल की कॉलेज इकाई की नई टीम की भी घोषणा की गई। इसकी अध्यक्षता दल के अध्यक्ष अमित कुमार यादव ने की। अनुग्रह कुमार एवं रोशन मिश्रा उपाध्यक्ष, गौतम बनिया महासचिव, रवि कुमार सचिव, रिशू चौधरी कोषाध्यक्ष, अजीत मोदी मीडिया प्रभारी, विकास कुमार सह मीडिया प्रभारी तथा अर्जुन कुमार कार्यक्रम प्रभारी बनाए गए। कन्हैया कुमार झा को सदस्यता प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यसमिति सदस्य के रूप में पप्पू यादव, राहुल कुमार, धीरज कुमार, सुमित कुमार, संजीत कुमार, राहुल गुप्ता एवं शुभम कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। मौके पर युवा सहयोग दल के संरक्षक दुर्गेश कुमार साह, पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश भारती, पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्रभूषण गुप्ता, पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष नीरज कुमार कुशवाहा सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

