प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 7 अक्टूबर को होगा विशेष संबोधन
मोतिहारी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 7 अक्टूबर को उनका विशेष संबोधन होगा। प्रधानमंत्री के इस संबोधन को गांधी ऑडिटोरियम में वर्चुअल माध्यम से सामूहिक रूप से सुबह 09 बजे सुना जाएगा।
इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने जिलेवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में आम लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में राष्ट्रसेवा, जनसेवा और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के सेवा के 25 वर्षों की यह यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण, संकल्प और निरंतर जनसेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए सुबह 09 बजे समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। जानकारी गुलरेज शहजाद जिला मीडिया प्रभारी ने दी है।

