31 अक्टूबर तक जमाबंदी अद्यतन एवं उत्तराधिकार नामांतरण अभियान
बनकटवा। प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन के सभागार मे सोमवार को जमाबंदी अद्यतन एवं नामांतरण उत्तराधिकार विशेष अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। अंचलाधिकारी अजय कुमार रंजन ने बताया की यह विशेष अभियान 15 सितंबर से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक मिशन मोड में चलाया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य डिजिटाइज्ड जमाबंदियों में मौजूद त्रुटियों को दूर करना, अभिलेखों को अद्यतन करना तथा मृत जमाबंदी रैयतों के वैध उत्तराधिकारियों के नाम नामांतरण की कार्रवाई सुनिश्चित करना है। जमाबंदी में खाता, खेसरा, रकबा और लगान जैसी त्रुटियों का सत्यापन कर सुधार किया जाना है।

