दशहरा से पहले सुगौली नगर पंचायत के वार्डों किया जाएगा चकाचकः एईओ
-नगर पंचायत के बोर्ड की हुई बैठक में लिए गए कोई अहम निर्णय
सुगौली।नगर पंचायत बोर्ड की सामान्य बैठक सोमवार को मुख्य पार्षद नसरील अली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान वार्ड पार्षदों द्वारा साफ- सफाई पर जोर दिया गया।कहा गया कि 11 अक्टूबर से दशहरा त्योहार की नवरात्र शुरू हो रही है। नगर क्षेत्र में कई जगहों पर धूमधाम से दुर्गा पूजा का आयोजन कराया जाएगा।
लिहाजा पहले नगर पंचायत के सभी वार्डो की साफ-सफाई पूरी तरह से करा लेने का निर्णय लिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि समय सीमा के अंदर ही सभी जगहों की साफ-सफाई हो जाएगी। साथ हीं प्रतिदिन बेहतर तरीका की व्यवस्था देखने को मिलेगी।
मौके पर उप मुख्य पार्षद सरिता देवी, श्याम शर्मा,अकरम रजा,रवि पासवान,शिव राम,जितेंद्र सिंह,शैलेश पटेल,शकुंतला देवी,कामिनी श्रीवास्तव,अमृता कुमारी,अम्बेया खातून,तारा खातून,राजकुमार शर्राफ,नजमा खातून,ईसरत बतूल,आरफा खातून,मदीना खातून और कार्यालयकर्मी प्रमोद पासवान,मनोज कुमार,प्रकाश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

