रघुनाथपुर बस स्टैंड का बदलेगा स्थल , एसडीएम एवं डीएसपी स्थल चयन में जुटे 

रघुनाथपुर बस स्टैंड का बदलेगा स्थल , एसडीएम एवं डीएसपी स्थल चयन में जुटे 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।रघुनाथपुर का बस स्टैंड दूसरे जगह शिफ्ट किया जाएगा । इस आशय की जानकारी देते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि बस स्टैंड के लिए नया जगह चिन्हित करने का निर्देश सदर एसडीओ और डीएसपी सदर वन को दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शहर में यात्री बसों का चलना कतई ठीक नहीं है , इससे दुर्घटनाओं की संभावना काफी होती है। लिहाजा शहर से बाहर बस स्टैंड की व्यवस्था बहुत जल्द कर दिया जाएगा। यहां बता दे की रघुनाथपुर बस स्टैंड में शनिवार को एक युवक की बस की ठोकर से मौत हो गई थी।

जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। वहीं उक्त युवक का शव ठेले पर लेकर सदर अस्पताल जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया और यह मामला राज्य स्तर का मामला बन गया। तत्काल एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गश्ती दल के प्रभारी रघुनाथपुर थाने के सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page