गांंधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों को मिली शिक्षा की सौगात सहित रक्सौल की अन्य खबरे

गांंधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों को मिली शिक्षा की सौगात सहित रक्सौल की अन्य खबरे
Facebook WhatsApp

रक्सौल राष्ट्रपिता महात्मा गांंधी की एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के 

अवसर पर भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल ने सेवा, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शुक्रवार को रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत राज धनगढ़वा कौड़िहार स्थित प्राथमिक राजकीय विद्यालय, धनगढ़वा में परिषद की ओर से वंचित वर्ग, जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 112 बच्चों के बीच किताबें, कॉपियां, पेन, पेंसिल दिया गया। जबकि 

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि देश के महान विभूतियों को स्मरण करने के साथ उनके कृतित्व, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को देश के भविष्य इन बच्चों के जीवन में उतारने की दिशा में विद्यालय के शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सामूहिक प्रयासों से ही देश को परम वैभव की ओर अग्रसर किया जा सकता है। इस अवसर पर परिषद की ओर से विद्यालय की प्रधान शिक्षिका रोशनी कुमारी को अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न एवं ‘भारत को जानो’ पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संयोजक सुनील कुमार ने बच्चों को नियमित अध्ययन करने, अच्छे संस्कार अपनाने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। उक्त अवसर पर पर्यावरण संयोजक विजय कुमार साह, मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ, सचिव अजय कुमार ने विचार व्यक्त किया।

 मौके पर परिषद के सुनील कुमार, अजय कुमार, विजय कुमार साह, बिमल कुमार सर्राफ एवं सुरेश धानोठिया सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं राजकिशोर पासवान, राजकिशोर राम, नसरीन खातून, सिम्पल शुक्ला, कंचन कुमारी आदि उपस्थित थे।

हड्डा के हमले से मचा कोहराम, दो वर्षीय मासूम की मौत, तीन बच्चे गंभीर

रक्सौल। नेपाली स्टेशन स्थित माता मंदिर के समीप शुक्रवार को हड्डा के अचानक हमले से दर्दनाक हादसा हो गया। खेलने के दौरान बच्चों पर हड्डा के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी बच्चों को स्थानीय डंकन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो वर्षीय मासूम करण कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन अन्य बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक की पहचान अहिरवा टोला वार्ड नंबर 7 निवासी विजय मलिक के दो वर्षीय पुत्र  के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में मृतक के ही परिवार के छह वर्षीय अरुण कुमार और चार वर्षीय रॉकी कुमार शामिल हैं। इसके अलावा नेपाली स्टेशन माता मंदिर वार्ड नंबर 5 निवासी इंदल मलिक के आठ वर्षीय पुत्र लखन कुमार भी हड्डा के हमले में गंभीर रूप से घायल  हैं।  मासूम के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। एक साथ चार बच्चों के हड्डा के हमले का शिकार होने से पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page