बंजरिया: जन्मदिन मनाने राजघाट पहुंचे तीन दोस्तो की डुबने से हुई मौत
बंजरिया। थाना क्षेत्र में जितीया और गांधी जयंती की खुशियां मातम में बदल गई। यहां जन्मदिन मनाने पहुंचे तीन दोस्तो की डुबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप स्थित राजघाट नहर के समीप जन्मदिन मनाने पहुंचे छह दोस्तो में से तीन की डूबकर मौत हो गई।
बताया गया कि मृतको में शामिल चैलाहां टाल निवासी साहेब अंसारी का 18 वर्षीय पुत्र शकील अंसारी अपने छह दोस्तों के साथ जन्मदिन का केक काटने वहां पहुंचा था। जहां केक काटने के बाद सभी दोस्त राजघाट स्थित नहर में स्नान करने उतरे, इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से शकील अंसारी (18 )यश कुमार (17) और समीर देवान (19) डूब गए।
जिसके बाद अन्य तीन साथियों की शोर सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद तीनो साथियो का शव बाहर निकाला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही इसकी सूचना पर परिजनो का रो.रो कर बुरा हाल बना है।

