चरखा पार्क में बापू की सिलिकॉन प्रतिमा का अनावरण

चरखा पार्क में बापू की सिलिकॉन प्रतिमा का अनावरण
Facebook WhatsApp

   

मोतिहारी। सांसद  राधामोहन सिंह ने चरखा पार्क में महात्मा गांधी की सिलिकॉन प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि चरखा गांधी जी के स्वावलंबन, श्रम, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के विचारों का प्रतीक है। चरखा पार्क मोतिहारी के गांधी स्मृति से जुड़े प्रमुख स्थलों में से एक है।

उन्होंने कहा कि बापू की प्रतिमा केवल स्मृति का प्रतीक नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी। युवाओं को गांधी जी के जीवन और उनके विचारों से जोड़ने के लिए ऐसे स्मृति स्थलों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

श्री सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की भावना गांधी जी के स्वदेशी और स्वावलंबन के विचारों से भी जुड़ती है। स्थानीय उत्पादों, स्थानीय कारीगरों, किसानों, छोटे उद्यमियों और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों को प्रोत्साहन देने से रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती  है।

चरखा पार्क में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सम्मान समारोह में भी सांसद श्री  सिंह ने भाग लिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सेनानियों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

दूसरे चरण में श्री सिंह ने चरखा पार्क के निकट ‘वोकल फॉर लोकल’ स्टॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।

वहीं संध्या समय श्री सिंह ने गांधी मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page