गांधी जयंती पर सांसद ने स्वच्छता, गांधी विचार और स्वदेशी के संकल्प को दिया बल

गांधी जयंती पर सांसद ने स्वच्छता, गांधी विचार और स्वदेशी के संकल्प को दिया बल
Facebook WhatsApp

 

मोतिहारी।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधामोहन सिंह ने शुक्रवार को मोतिहारी में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर बापू के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। वे दिन की शुरुआत गायत्री मंदिर के निकट मोतिझील घाट एवं राजेंद्र बाल उद्यान में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में सहभागिता से की। 

सांसद श्री सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों में स्वच्छता का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण था। गांधी जी का स्पष्ट मानना था कि यदि स्वच्छता और स्वतंत्रता में से किसी एक को चुनना पड़े तो वे स्वच्छता को चुनेंगे। उन्होंने कहा कि बापू के इस विचार को आज के संदर्भ में आत्मसात करने की आवश्यकता है। स्वच्छ भारत केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी और सहभागिता से ही संभव है।

-गांधी स्मारक पर पुष्पार्पण

स्वच्छता कार्यक्रम के उपरांत सांसद श्री सिंह ने गांधी स्मारक पर पुष्पार्पण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

उन्होंने कहा कि चंपारण की धरती महात्मा गांधी के सत्याग्रह की ऐतिहासिक भूमि रही है। इसलिए मोतिहारी और चंपारण के लोगों के लिए गांधी जयंती का महत्व और भी विशेष है। 

श्री सिंह ने कहा कि चंपारण की धरती ने देश को यह संदेश दिया कि अन्याय के विरुद्ध संघर्ष सत्य, अहिंसा और जनभागीदारी के माध्यम से भी किया जा सकता है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page