युद्ध और हिंसा से जूझ रहे विश्व के लिए महात्मा गांधी के विचार अनुकरणीय : विधायक

युद्ध और हिंसा से जूझ रहे विश्व के लिए महात्मा गांधी के विचार अनुकरणीय : विधायक
Facebook WhatsApp

गांधी ग्राम में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

कोटवा। विश्व अहिंसा दिवस व गांधी जयंती के अवसर पर प्रखण्ड के गांधी ग्राम जसौली पट्टी स्थित मध्य विद्यालय महात्मा पट्टी के परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पाण्डेय , प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुनील दास , मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह ने गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर विधायक श्री सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी  का सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश आज पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है।

युद्ध और हिंसा से जूझ रहे विश्व में गांधी जी के विचार मानवता को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे का मार्ग दिखाते हैं। चम्पारण की धरती से गांधी जी ने सत्याग्रह के माध्यम से अन्याय के विरुद्ध अहिंसक संघर्ष का संदेश दिया था।

बीडीओ श्री पांडेय ने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, स्वच्छता, सादगी और समाज सेवा के लिए प्रेरणा देता है। कार्यक्रम स्थल पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। साथ ही परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

मौके पर प्रधानाध्यापक अशीम सिंह, नन्हें सिंह , प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,डॉ धर्मेंद्र कुमार, सुनील सिंह, श्याम कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह,अमित कुमार,रविन्दर सिंह,कामनी देवी, संजू देवी, प्रमिला देवी, खुशबू कुमारी, रुचि कुमारी सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page