रघुनाथपुर: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

रघुनाथपुर: कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। नगर निगम क्षेत्र के रघुनाथपुर वार्ड नंबर-29 में गुरुवार की रात एक कमरे से युवती का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव निवासी शोभा कुंवर की पुत्री नंदनी के रूप में हुई है। शोभा कुंवर अपने बच्चों के साथ रघुनाथपुर में रहती हो। उनके एक पुत्र चंदन कुमार और दो पुत्रियां हैं। इनमें से एक पुत्री नंदनी का शव गुरुवार की रात कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने एफएसएल की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। थानाध्यक्ष  ने बताया कि युवती का शव फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

घटना के बाद से नंदनी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page