महनावा चौक से चोरी की बाइक बेचने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार 

महनावा चौक से चोरी की बाइक बेचने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। तुरकौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई महनवा चौक पर छापेमारी कर की। गिरफ्तार युवकों की पहचान हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घोघराहा बैरिया निवासी भिखारी राम के पुत्र बबलू कुमार और अशोक साहनी के पुत्र दीवाना कुमार के रूप में हुई है। इनके पास से बरामद अपाचे बाइक पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा से करीब चार माह पहले चोरी की गई थी।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक चोरी की बाइक को बेचने के लिए महनवा बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली और छापेमारी कर दोनों को बाइक के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। गिरफ्तार युवकों ने पुलिस को बताया कि गिरोह का सरगना हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घोघराहा बैरिया निवासी बुलेट कुमार है।

पुलिस के मुताबिक गिरोह में कुल पांच सदस्य हैं। इसमें बुलेट कुमार के अलावा दीवाना कुमार, बबलू कुमार, रंजीत कुमार और राजा कुमार शामिल हैं। गिरोह के सदस्य अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करते थे। तुरकौलिया थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page