नदीम अख्तर अंसारी बने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता

नदीम अख्तर अंसारी बने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता
Facebook WhatsApp

पटना। सारण जिले के युवा कांग्रेस नेता एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि नदीम अख्तर अंसारी को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।उनके मनोनयन से सारण जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

नदीम अख्तर अंसारी पिछले दो दशकों से अधिक समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने संगठन के जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है।

अंसारी सारण जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का भी निर्वहन किया है। संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई।

कांग्रेस संगठन के कार्यक्रमों में उनकी निरंतर सक्रियता, कार्यकर्ताओं के बीच संपर्क और लंबे सांगठनिक अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश प्रवक्ता के रूप में अब वे पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और विभिन्न जनहित के मुद्दों को प्रदेश स्तर पर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उनके मनोनयन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के तहत नदीम अख्तर अंसारी संगठन की आवाज को मजबूती से प्रदेश स्तर पर रखने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page