सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर लोडेड विदेशी शराब को ग्रामीणों ने लूटा

सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक पर लोडेड विदेशी शराब को ग्रामीणों ने लूटा
Facebook WhatsApp

अररिया। जिले के अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग एनएच 327 ई में सड़क हादसे में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।हादसे के बाद जहां ट्रक के चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।वहीं हादसे के बाद ट्रक पर लोडेड विदेशी शराब को ग्रामीणों ने जमकर लूट लिया,जिसको जितना मौका मिला,उन्होंने शराब लूटने में अपना हाथ साफ किया।बच्चे,बुजुर्गों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्रामीण लूटने के लिए पहुंचे और शराब का कार्टन लूटकर चलते बने।

हादसा अररिया रानीगंज मुख्य मार्ग में गीतवास टोल प्लाजा के पास घटित हुआ।हादसे की जानकारी के बाद जब तक रानीगंज और अन्य थाना की पुलिस मौके पर पहुंचती आधा से ज्यादा ट्रक का शराब लूट लिया गया था।मौके पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह, रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, सहित अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश के साथ लूटी गई शराब की बरामदगी में जुट गई।

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार,पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से शराब का खेप लेकर किशनगंज,अररिया होते हुए शराब से लोडेड मिनी ट्रक रानीगंज की ओर जा रहा था।जानकारी के अनुसार,ट्रक सुपौल जाने वाला था।इसी क्रम में गीतवास टोल प्लाजा के पास तेज गति से चल रही अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसके बाद ट्रक के चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों ने जब ट्रक पर शराब का कार्टन देखा तो फिर क्या था,जिसको जो मिला लूटना शुरू किया।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद रानीगंज थाना के साथ अररिया आरएस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शराब लूट रहे ग्रामीणों को खदेड़कर भगाया।पुलिस ने ट्रक लोडेड शराब को अपने कब्जे में ले लिया है।वहीं लूट हुई शराब की बरामदगी में भी जुट गई है।मामले पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के आगे में सीमेंट की कुछ बोरियां रखकर उनकी आड़ में शराब का कार्टून की तस्करी की जा रही थी।

यह ट्रक पश्चिम बंगाल से अररिया रानीगंज होते हुए सुपौल की ओर जा रही थी।इसी क्रम में गीतवास टोल प्लाजा के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।एसडीपीओ ने बताया कि कई वीडियो प्राप्त हुए हैं,जिनके आधार पर शराब लूटपाट करने वालों की भी शिनाख्त की जा रही है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page