मोतिहारी कोर्ट से घर लौट रहे युवक को कौड़िहार चौक के ओवरब्रिज के पास बनाया निशाना, युवक अस्पताल में भर्ती
रक्सौल। मोतिहारी न्यायालय से घर लौट रहे एक युवक को कौड़िहार चौक के समीप ओवरब्रिज के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने मदद मांगने के बहाने रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने युवक का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही रक्सौल पुलिस सक्रिय हो गई और घटनास्थल पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक की स्थिति को देखते हुए बिना देर किए उसे इलाज के लिए एसआरपी अस्पताल पहुंचाया।

