बाढ़ प्रभावित लोगों के  बीच  डीएम -एसपी ने भोजन परोसा

बाढ़ प्रभावित लोगों के  बीच  डीएम -एसपी ने भोजन परोसा
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। अरेराज प्रखंड के नवादा पंचायत अन्तर्गत नोनिया टोला बाढ़ शरण स्थली का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा आज दोपहर में जायजा लिया गया। इस दौरान मेडिकल टीम के कार्यों को देखा गया। वहां उपस्थित सिविल सर्जन ने बताया  कि पिछले तीन दिनों में जिला अंतर्गत बाढ़ प्रभावित अंचलों में मेडिकल कैंप में लगभग 4,000 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है और ढाई हजार से ज्यादा लोगों को आवश्यक दवाइयां दी गई है।

यहीं पर सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा था, जिसका जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। वहां बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना खिलाया जा रहा था। .

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खुद से खाना परोसा और लोगों से खाना सहित अन्य व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लगातार अधिकारी द्वय बांध सहित पीड़ितो की स्थिति और नजर बनाए हुए हैं। फलस्वरुप लोगों के बीच राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्थल पर चलाया जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page