राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत रामगढ़वा प्रखंड में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत रामगढ़वा प्रखंड में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का आयोजन
Facebook WhatsApp

रक्सौल। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत बुधवार को ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम के दूसरे दिन रामगढ़वा प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की जागरूकता एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत केंद्रों पर छोटे बच्चों के लिए अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छह माह की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों को ठोस आहार की शुरुआत कराई गई।

महिला पर्यवेक्षिका ज्योति कुमारी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया गया। इसके तहत केंद्र संख्या 66 (पंचायत अहीरौलिया) पर सेविका गीता देवी एवं सहायिका सफीना खातून तथा केंद्र संख्या 108 (पंचायत अहीरौलिया) पर सेविका ऋणा देवी द्वारा अपने-अपने केंद्रों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इन आयोजनों के दौरान माताओं को पूरक आहार, संतुलित एवं पौष्टिक भोजन, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, स्वच्छता और बाल विकास के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम को आकर्षक और उपयोगी बनाने के लिए स्थल पर एक पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्थानीय स्तर पर मिलने वाले अनाज, दाल, फल और हरी सब्जियों को प्रदर्शित किया गया।

इसके अलावा बच्चों के लिए प्रारंभिक बचपन देखरेख और शिक्षा के तहत कहानी, गीत, खेल और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही, बच्चों के सही शारीरिक विकास के लिए उनके वजन एवं वृद्धि की नियमित निगरानी के महत्व को भी समझाया गया।

कार्यक्रम में माताओं और बच्चों ने बेहद सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। अन्नप्राशन के इस अवसर पर बच्चों के बीच फल और मिठाइयों का वितरण किया गया तथा समुदाय के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर माताओं एवं बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मौके पे सांसद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र तिवारी, रवि यादव आदि मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page