चंपारण तटबंध पूरी तरह सुरक्षित, घबराने की जरूरत नहींः डीएम 

चंपारण तटबंध पूरी तरह सुरक्षित, घबराने की जरूरत नहींः डीएम 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत  चंपारण तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है।जानकारी जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है। बताते हैं कि जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के पदाधिकारी लगातार कर रहे  कैंप रहे हैं। फलस्वरूप पूर्वी चंपारण के तटवर्ती इलाके में बांध को सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास जारी है।

डीएम सौरभ सुमन यादव ने बताया है किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट मूड में रखा गया है पानी से गिरे लोगों का रेस्क्यू कर आश्रय स्थल तक लाया जा रहा है। अभी तक जान माल की कोई  क्षति नहीं है। बाल्मीकि नगर बराज से अत्यधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ की स्थिति बनी है लेकिन इस पर पूरी निगाह रखी जा रही है। 

पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत चंपारण तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। जिला प्रशासन के पदाधिकारी एवं बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अभियंता लगातार तटबंधों की निगरानी कर  रहे है। इसमें  स्थानीय लोगों का सहयोग भी स्थानीय प्रशासन को मिल  रहा है।

सभी जगह नाव और मोटर बोट की व्यवस्था कराई गई है। प्रभावित परिवारों को पॉलीथिन शीट दिए जा रहे हैं।  आवश्यकतानुसार बाढ़ प्रभावित सभी पंचायतों में सामुदायिक किचन का संचालन किया जा रहा है। वहां पर लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीम भी लगाई गई है। खुद जिला अधिकारी एवं एसपी लोगों को परोसी जा रही खाना खाकर क्वालिटी जानने का प्रयास किया जा रहा है ताकि प्रभावित लोगों को स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जा सके। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के अफवाह से बचें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page