अरेराज के सरेया में टूटा रिंग बांध,चंपारण तटबंध पर बढा दबाब,बालू भरे बोरे लेकर जुटे ग्रामीण

अरेराज के सरेया में टूटा रिंग बांध,चंपारण तटबंध पर बढा दबाब,बालू भरे बोरे लेकर जुटे ग्रामीण
Facebook WhatsApp

मोतिहारी/अरेराज। गंडक के बढ़ते जलस्तर और पानी के तेज दबाव के बीच अरेराज प्रखंड की सरेया पंचायत में मनरेगा से बने रिंग बांध मंगलवार की सुबह टूट गया। लिहाजा पानी का बहाव आसपास के निचले इलाकों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

बताया गया है,कि बाढ का पानी अब सरेया पंचायत से सटे मिश्रवलिया पंचायत के कई हिस्सो में प्रवेश कर गया है।ग्रामीणो ने बताया कि रिंग बांध टूटने से चंपारण तटबंध पर भी दबाब बढ गया है।स्थानीय लोगो के अनुसार पानी का दबाब नगदाहां पंचायत के सखवा ढाला के समीप बढा है। जिसके बाद ग्रामीण खुद बालू भरे बोरे लगाकर तटबंध को बचाने में जुटे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि मनरेगा से बने रिंग बांध की कमजोर स्थिति की जानकारी पूर्व में जन संसाधन विभाग के अभियंताओं को दी गई थी। लेकिन इसकी सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।ऐसे में जलस्तर में और वृद्धि हुई तो चंपारण तटबंध पर दबाब बढना लाजिमी है,जाहिर है चंपारण तटबंध को नुकसान होने पर स्थिति गंभीर हो सकती है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page