सीपीआई(एम) ने यूपीआई लेन-देन पर लगाए गए टैक्स का विरोध जताया
मोतिहारी। सीपीएम जिला कमिटी की बैठक पार्टी कार्यालय, चांदमारी, में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता राजमंगल प्रसाद ने की तथा संचालन सत्येन्द्र कुमार मिश्रा ने किया।
बैठक में पार्टी के राज्य सचिव मंडल सदस्य शशिकांत राय ने मार्गदर्शन किया। सर्वप्रथम ऊपरी कमिटियों की रिपोर्टिंग रखी गई और पार्टी की राजनीतिक एवं सांगठनिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जबकि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ और उसके संभावित आर्थिक प्रभावों पर चर्चा हुई।
वहीं यूपीआई लेन-देन पर शुल्क से जुड़े मुद्दे पर भी विचार किया गया। आगामी सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए जिला स्तर पर आवश्यक राजनीतिक एवं सांगठनिक तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में पार्टी संगठन के विस्तार और मजबूती को प्रमुखता देते हुए जिले में पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों को बढ़ाने, अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पूर्व विधायक रामाश्रय सिंह, धनंजयपुरी, बंकिम चंद्र दत्त, संजीव कुमार दुबे, हरेंद्र सिंह, मुकेश कुमार यादव, सुरेश सिंह, दिलीप कुमार कुशवाहा, मोहम्मद जमालुद्दीन, शमशुल हक अंसारी, विपिन बिहारी दुबे, निर्मला चांदनी, ध्रुव त्रिवेदी तथा उगम राम उपस्थित थे।

