नेपाल के बीरगंज में महारक्तदान शिविर का आयोजन

नेपाल के बीरगंज में महारक्तदान शिविर का आयोजन
Facebook WhatsApp

-रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी

रक्सौल।लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रोसिटी, लायंस क्लब ऑफ बीरगंज संस्कृति गोल्ड एवं तेरापंथ युवक परिषद्, बीरगंज के संयुक्त तत्वावधान में कावेरी स्कूल, लिंक रोड, बीरगंज में महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 7 बजे से 11 बजे तक चला।

अध्यक्षता लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रोसिटी की अध्यक्षा लायन पिया सिंह एवं लायंस क्लब ऑफ बीरगंज संस्कृति गोल्ड की अध्यक्षा लायन खुशबू अग्रवाल ने संयुक्त रूप से की। तेरापंथ युवक परिषद्, बीरगंज के अध्यक्ष सुनील दुग्गड़ की भी सहभागिता रही। मुख्य अतिथि लायंस मल्टीपल 325 के पीएमसीसी मल्टीपल कोऑर्डिनेटर लायन रमेश अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि नेपाल प्रहरी के डीएसपी राजू कार्की थे। विशेष अतिथियों में लायंस डिस्ट्रिक्ट 325S के कैबिनेट सचिव लायन बसु तिमिल्सिना, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट पदाधिकारी लायन रितिका जायसवाल एवं बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक वैद्य शामिल थे।

 इस अवसर पर डीएसपी राजू कार्की ने आयोजकों एवं रक्तवीरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज और मानवता की सच्ची सेवा हैं। उन्होंने नेपाल प्रशासन एवं सरकार की ओर से आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया।

 लायंस क्लब ऑफ बीरगंज मेट्रोसिटी के सचिव लायन नेल्सन भंडारी, क्लब तृतीय उपाध्यक्ष रॉबिन श्रेष्ठ, सह सचिव लायन प्रसिद्धि आनंद सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों की विशेष सहभागिता रही। लायन पिया सिंह ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

रेड क्रॉस ब्लड बैंक के अध्यक्ष सौरभ पांडेय कुमार एवं उनके सहयोगियों के प्रति भी आभार जताया गया। पत्रकार युवराज खड़का की भी विशेष उपस्थिति रही। जबकि भारत विकास परिषद्, रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी एवं लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई, जोन 41 के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन तथा भारत विकास परिषद्, रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह सामाजिक कार्यकर्ता बिमल सर्राफ ने संयुक्त रूप से आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page